आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर अब अपने बेहद रोमांचक दौर पर पहुंच गया है। शुरुआती 3 मैचों के बाद 3 टीमों ने सुपर सिक्स में जगह बना ली है और अभी भी 3 टीमों के बीच कड़ी टेक्कर देखने को मिल रही है। सुपर सिक्स में पहुंचने वाली टीमों की बात करें तो इसमें वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे की टीम शामिल हैं। वहीं पपुआ न्यू गिनिया विश्व कप में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी है। इसके अलावा आयरलैंड, नीदरलैंड, यूएई, नेपाल और हॉन्गकॉन्ग के बीच 3 स्थानों के लिए कड़ी रस्साकस्सी का दौर जारी है।
|
ग्रुप ए
|
मैच
|
जीत
|
हार
|
टाई
|
कोई परिणाम नहीं
|
प्वॉइंट्स
|
नेट रन रेट
|
|
वेस्टइंडीज
|
3
|
3
|
0
|
0
|
0
|
6
|
+1.019
|
|
आयरलैंड
|
3
|
2
|
1
|
0
|
0
|
4
|
+0.486
|
|
यूएई
|
3
|
2
|
1
|
0
|
0
|
4
|
+0.220
|
|
नीदरलैंड
|
3
|
1
|
2
|
0
|
0
|
2
|
-0.445
|
|
पपुआ न्यू गिनी
|
4
|
0
|
4
|
0
|
0
|
0
|
-0.865
|
|
ग्रुप बी
|
मैच
|
जीत
|
हार
|
टाई
|
कोई परिणाम नहीं
|
प्वॉइंट्स
|
नेट रन रेट
|
|
जिम्बाब्वे
|
3
|
3
|
0
|
0
|
0
|
6
|
+1.380
|
|
स्कॉटलैंड
|
3
|
3
|
0
|
0
|
0
|
6
|
+1.160
|
|
अफगानिस्तान
|
4
|
1
|
3
|
0
|
0
|
2
|
+0.048
|
|
हॉन्गकॉन्ग
|
3
|
1
|
2
|
0
|
0
|
2
|
-1.229
|
|
नेपाल
|
3
|
0
|
3
|
0
|
0
|
0
|
-1.546
|
टूर्नामेंट में शुरुआती 3 मैचों तक वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड की टीम अजेय है और तीनों ही टीमों को अब तक हार नहीं मिली है। वहीं अफगानिस्तान के लिए सुपर सिक्स में पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। क्योंकि इसके लिए उसे अपने बचे हुए मैच तो जीतने ही होंगे, इसके अलावा उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी बारीक नजर रखनी होगी।
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें 2019 में होने वाले विश्व कप का हिस्सा बनेंगी। आईसीसी की तय तारीख तक जिन टीमों ने वनडे रैंकिंग में टॉप-8 स्थान हासिल किया था उन्हें 2019 विश्व कप में सीधा प्रवेश मिला। लेकिन टॉप-8 से बाहर रहने वाली टीमों को क्वालीफायर दौर से गुजरना पड़ रहा है। क्वालीफायर मैच 25 मार्च तक खेले जाएंगे।
Latest Cricket News