A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार का जिम्मेदार हूं तो छोड़ दूगां कप्तानी: महेंद्र सिंह धोनी

हार का जिम्मेदार हूं तो छोड़ दूगां कप्तानी: महेंद्र सिंह धोनी

मीरपुर: बांग्लादेश से मिली हार के बाद विवादों का सामना कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यदि  इस हार के लिए वह जिम्मेदार है तो कप्तानी छोड़ने को

हार का जिम्मेदार हूं...- India TV Hindi
हार का जिम्मेदार हूं तो छोड़ दूगां कप्तानी: धोनी

मीरपुर: बांग्लादेश से मिली हार के बाद विवादों का सामना कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यदि  इस हार के लिए वह जिम्मेदार है तो कप्तानी छोड़ने को तैयार हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कहा, ''मैं कभी भी कप्तान बनने की रेस में नहीं था, लेकिन मुझे यह जिम्मेदारी दे दी गई। अगर आप इसे (कप्तानी) मुझसे वापस लेते हैं तो भी मैं खुश रहूंगा, क्योंकि मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है देश के लिए खेलना और टीम की जीत में हिस्सा बनना।'' कॉन्फ्रेंस के दौरान जब धोनी से यह पूछा गया कि क्या वह अभी भी टीम की कप्तानी को एन्जॉय कर रहे हैं? इसके जवाब में धोनी ने कहा कि वह भविष्य में नेतृत्व का बोझ लिए बिना खेल सकते हैं। अगर टीम इंडिया मेरी कप्तानी के कारण हार रही है तो इसे छोड़ देने में मुझे खुशी होगी। इसके अलावा, धोनी ने टीम से रहाणे को हटाने और वर्तमान सपोर्ट स्टॉफ को लेकर भी सवालों के जवाब दिए।

खराब कारणों के लिए ठहराया जाता है जिम्मेदार
धोनी ने कहा, भारतीय क्रिकेट में सभी खराब कारणों के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है। हो सकता है कि यह सबकुछ मेरे कारण होता हो। यदि आप ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं तो आपको मैदान पर अच्छे और बुरे दोनों हालात का सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर भी मैं क्रिकेट को एन्जॉय कर रहा हूं। यदि मुझे हटाने से टीम इंडिया अच्छा खेलने लगती है तो फिर मुझे हटने में खुशी होगी। मैं एक प्लेयर के रूप में खेलने को तैयार हूं।''

टीम चयन की जिम्मेदारी कप्तान की होती है
धोनी ने कहा कि टीम चयन की जिम्मेदारी कप्तान की होती है तो इसमें दखलअंदाजी न करें। आप कैसे मुझे स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल करने के लिए बोल सकते हैं। टीम सिलेक्शन मेरा अधिकार क्षेत्र है और मैं वह सब करूंगा जो टीम इंडिया के लिए अच्छा हो।

प्लेयर्स पर निर्भर करता है सब कुछ
धोनी ने कहा कि अगर कोचिंग स्टाफ को लेकर आप यह पूछना चाहते हैं कि हम डंकन फ्लेचर को मिस कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है, क्योंकि उनकी मीडिया ने ज्यादा तारीफ नहीं की है। उन्होंने बहुत मेहनत की और लंबे समय तक टीम के साथ बने रहे। उनके रहते हमने कई देशों का कठिन दौरा भी किया। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मौजूदा सपोर्ट स्टाफ को हम ब्लेम कर सकते हैं। सब कुछ हम प्लेयर्स पर निर्भर करता है जो फील्ड में जाते हैं और खेलते हैं। अगर आप यह कहना चाहते हैं कि हमें एक कोच की जरूरत है तो मैं इससे सहमत नहीं हूं। टीम का ख्याल रखने के लिए सपोर्ट स्टाफ के कई मेंबर्स हैं।

Latest Cricket News