A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर पूरा साल खराब हुआ तो पता नहीं आगे कितनी कमेंट्री कर सकूंगा - माइकल होल्डिंग

अगर पूरा साल खराब हुआ तो पता नहीं आगे कितनी कमेंट्री कर सकूंगा - माइकल होल्डिंग

विश्व क्रिकेट में सबसे मशहूर कमेंटेटरों में से एक 66 वर्ष के होल्डिंग पिछले 21 साल से स्काइ स्पोर्ट्स से जुड़े हैं।

Michael Holding- India TV Hindi
Image Source : GETTY Michael Holding

किंगस्टन| वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने संकेत दिया कि बढती उम्र के कारण वह 2021 में क्रिकेट कमेंट्री जारी नहीं रख सकेंगे। विश्व क्रिकेट में सबसे मशहूर कमेंटेटरों में से एक 66 वर्ष के होल्डिंग पिछले 21 साल से स्काइ स्पोर्ट्स से जुड़े हैं।

उन्होंने बारबाडोस में एक रेडियो टॉकशो में कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि 2020 के बाद कितनी कमेंट्री कर सकूंगा। मैं 66 वर्ष का हो गया हूं , 36 या 46 या 56 साल का नहीं हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने चैनल से कह दिया है कि इस समय एक साल से ज्यादा का वादा नहीं कर सकता। यदि यह साल पूरा ही खराब हो जाता है तो 2021 के बारे में सोचूंगा।’’ 

बता दें कि कोरोना जैसी महामारी के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन है और इस दौरन किसी भी प्रकार की खेल गतिविधि नहीं हो रही है। जिसके चलते सभी खिलाड़ी और कमेंटेटर अपने - अपने घर पर बैठे हुए हैं। 

 

Latest Cricket News