A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलम्बो वनडे: श्रीलंका को मिली 317 रनों की चुनौती

कोलम्बो वनडे: श्रीलंका को मिली 317 रनों की चुनौती

कोलम्बो: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को जारी तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका के सामने 317 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित

कोलम्बो वनडे:...- India TV Hindi
कोलम्बो वनडे: श्रीलंका को मिली 317 रनों की चुनौती

कोलम्बो: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को जारी तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका के सामने 317 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 316 रन बनाए। इसमें सरफराज अहमद के सर्वाधिक 77 रन शामिल हैं।

सरफराज के अलावा अहमद शहजाद ने 44, कप्तान अजहर अली ने 49, मोहम्मद हफीज ने 54, शोएब मलिक ने नाबाद 42 और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया।

सरफराज ने 74 गेंदों की पारी में सात चौके जड़े। दो दिन पहले आईसीसी द्वारा गेंदबाजी से महरूम किए गए हफीज ने 64 गेंदों पर चार चौके लगाए।

पाकिस्तान के दो खिलाड़ी रन आउट हुए जबकि लसिथ मलिंगा और सचित पाथिराना को एक-एक विकेट मिला।

पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमों 1-1 की बराबरी पर हैं। पाकिस्तान ने पहला मुकाबला छह विकेट से जीता था जबकि श्रीलंका ने दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीतते हुए बराबरी की थी।

Latest Cricket News