मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच T20I सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में उस वक्त एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब चहल की गेंद पर मैक्सवेल विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों लपक लिए गए लेकिन उन्हें आउट नहीं दिया गया।
दरअसल, 13वें ओवर में चहल अपने कोटे का तीसरा ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने हवा में शॉट खेला जिसे विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल ने लपक लिया। मैक्सवेल वापस जाने लगे, तभी गेंदबाज का फ्रंट फुट चैक हुआ और इसे नो बॉल करार दे दिया गया। एक तरफ जहां भारतीय खिलाड़ी इससे थोड़ा निराश नजर आए तो वहीं, मैक्सवेल के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के इस आखिरी मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले दोनों मैच के साथ सीरीज अपने नाम कर चुकी है। लिहाजा यह महज औपचारिकता का मैच है । भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, आस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान आरोन फिंच की वापसी हुई है जो चोट के कारण दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे।
Latest Cricket News