IND vs AUS : भारत की ऐतिहासिक जीत पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया
IND vs AUS : भारत की ऐतिहासिक जीत पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया
Bhasha
Published : Jan 19, 2021 10:51 pm IST, Updated : Jan 19, 2021 10:51 pm IST
वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा ,‘‘इंडियन समर। गाबा में जीत का सिलसिला टूटा। भारत ने विषमताओं को धता बताते हुए गाबा पर शानदार जीत दर्ज की।’’
Image Source : GETTY IMAGESIND vs AUS: Australian media reacts somewhat to India's historic win
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने टेस्ट श्रृंखला में भारत की शानदार जीत की तारीफ करते हुए इसे ‘सबसे बेहतरीन वापसी के साथ मिली जीत’ में से एक करार दिया। एडीलेड में अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम ने श्रृंखला 2-1 से जीती।
‘द आस्ट्रेलियन’ ने कहा कि भारत ने गाबा का किला फतह करके चमत्कार कर दिया। इसने कहा ,‘‘सिताराहीन, संघर्षरत और चोटिल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी मजबूत टीम का मानमर्दन किया।’’
फॉक्सस्पोर्ट ने कहा ,‘‘अगर आप सदमे में है तो घबराइये नहीं, आप अकेले नहीं हैं। भारत ने हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत ली है। टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे शानदार जीत में से एक।’’