A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत, केएल राहुल ने संभाली विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

Ind vs Aus : बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत, केएल राहुल ने संभाली विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए, जिसकी वजह से दूसरी पारी में वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

kl rahul, rahul, kl rahul wicketkeeper, kl rahul rishabh pant, rishabh pant, pant, rishabh pant conc- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BCCI KL Rahul 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वहीं पंत की जगह भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने विकेटकीपिंग का ग्लब्स संभाला जबकि उनकी जगह फील्डिंग के लिए मनीष पांडे मैदान पर उतरे।

पंत को बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस का सामना करते हुए सिर में चोट लगी। भारतीय पारी में बल्लेबाजी के दौरान पंत कमिंस की गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बल्ले का किनारा छूते हुए उनके हेलमेट पर जा लगी। इस दौरान गेंद हवा में थी जिसकी वजह से टर्नर के हाथों लपके गए।

पंत ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान 33 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टीम के स्थापित ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। 

हालांकि इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल ने शिखर धवन के साथ मिलकर एक शतकीय साझेदारी की। भारत के लिए सबसे अधिक धवन ने 74 रन बनाए वहीं राहुल ने 47 रनों का योगदान दिया।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 16 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार बने। वहीं इसके बाद लगातार अंतराल पर भारत का विकेट गिरता रहा और पूरी टीम 49.1 ओवर में 255 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

वहीं गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और केन रिचर्डसन को दो-दो विकेट मिला जबकि एजम जम्पा और एश्टन एगर को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

 

 

Latest Cricket News