नई दिल्ली: खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच में भारत बांग्लादेश के बीच चल रहे मैच में बारिश ने अपना कहर बराबर जारी रखा। दो घंटे की देरी से शुरु हुए इस मैच में बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन पूरे किये है। बांग्लादेश के खिलाड़ी शुवागत होम 9 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गये।
जबकी लिटन दास (38) नाबाद खेल रहे हैं। टी टाइम तक बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं।
आज शाकिब अल हसन का विकेट गिरा। शाकिब 9 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। इमरुल कैस 72 रन पूरा कर हरभजन की गेंद पर आउट हुए। इमरुल ने अच्छी शुरुआत की 139 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। सौम्य सरकार 37 रन बनाकर वरुण एरॉन की गेंद पर आउट हो गये है।
भारतीय टीम के आर. अश्विन ने 4 हरभजन ने दो जबकि वरुण एरॉन ने एक विकेट झटका।
फातुल्लाह में रातभर और सुबह हुई बारिश के कारण खेल के लायक स्थिति नहीं रह गई थी, लेकिन भारतीय समयानुसार पूर्वा? 11.30 बजे बारिश थमने के बाद एंपायरों ने मैदान का जायजा लिया। इस दौरान मैदानकर्मी आउटफील्ड को खेल के लायक बनाने में जुटे रहे। स्थिति अनुकूल होने के बाद एंपायरों ने 12.15 बजे खेल शुरू करने की घोषणा की।
यह टेस्ट मैच बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा। पहले दिन सिर्फ 56 ओवर फेंके गये थे। दूसरे दिन एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका। तीसरे दिन 43.3 ओवरों का खेल ही हो सका जबकि चौथे दिन 30.1 ओवर ही फेंके जा सके।
भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट 462 रनों पर घोषित कर दी थी। जवाब में बांग्लादेश ने चौथे दिन भोजनकाल से पहले बारिश के कारण खेल रुकने तक 3.1 ओवरों में तीन विकेट पर 111 रन बना लिए थे।
जबकी इमरुल कायेल 59 और शाकिब अल हसन 0 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे।
देखा जाए तो परिणाम के लिहाज से अब इस टेस्ट में ज्यादा कुछ भांपने को नही रह गया।
Latest Cricket News