नई दिल्ली: खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन का खेल भोजनकाल के बाद शुरु हुए मैच में बांग्लादेश टीम के नाबाद लौटे खिलाड़ी इमरुल कायेल और शाकिब अल हसन अपनी बची हुई पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे।
जिनमें से शाकिब ने अपना विकेट गवां दिया था। अपनी पारी खेलने उतरे शाकिब अल हसन ने 15 बाल पर 9 रन बनाया ही था कि अश्विन ने उनका विकेट लेकर तगड़ा झटका दिया था। उसके बाद खेलने आये इमरुल ने भी 139 गेंद पर 72 बनाकर रन बनाकर हरबजन की गेंद पर अपना विकेट खोया।
हरबजन अब तक दो विकेट ले चुके हैं। इसी के साथ मैदान पर उतरे सौम्या सरकार ने 54 गेंद पर 37 रन बना कर वरुन आरोन की गेंद पर आउट हो गये। इस मैच में वरुन आरोन का यह पहला विकेट है। अब तक बांग्लादेश टीम 6 विेकट के नुकसान पर 182 रन ही पूरे कर पायी है। भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 462 रन बनाने के बाद घोषित की थी
टेस्ट मैच निश्चित तौर पर ड्रा की ओर बढ़ रहा है क्योंकि अब तक चार दिन में 200 ओवर से अधिक का खेल बारिश की भेंट चढ़ चुका है।
कल पहले सत्र में सिर्फ 30 . 1 ओवर का खेल हो गया। इमरूल कायेस 59 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि साकिब अल हसन ने खाता नहीं खोला है।
Latest Cricket News