1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों की हुई वापसी

Ind vs Eng : तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों की हुई वापसी

चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही खिलाड़ियों का कार्यभार कम करने के लिये चलायी गयी रोटेशन नीति का पालन करते हुए स्पिन आलराउंडर मोईन अली को वापस इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है। 

India vs England, cricket, sports - India TV Hindi
Image Source : BCCI.TV England cricket team 

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में 24 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे डे-नाइट टेस्ट मैच के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ और तेज गेंदबाज मार्क वुड को अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड चेन्नई के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच 317 रन से हार का सामना करना पड़ा है, जिससे भारत ने चार मैचों की सीरीज बराबर कर दी। 

चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही खिलाड़ियों का कार्यभार कम करने के लिये चलायी गयी रोटेशन नीति का पालन करते हुए स्पिन आलराउंडर मोईन अली को वापस इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें- डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, फाइनल में पहुंचने की बढ़ी भारत की उम्मीदें

बेयरस्टॉ को भी इस नीति के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद आराम दिया गया था। श्रीलंका में उन्होंने 47, नाबाद 35, 28 और 29 रन बनाये थे। वुड को भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद विश्राम दिया गया था। उन्हें वहां पहले टेस्ट मैच में विकेट नहीं मिला था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने तीन विकेट लिये थे। 

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘मोईन अली वापस इंग्लैंड लौटेंगे जबकि जॉनी बेयरस्टॉ और मार्क वुड टीम से जुड़ेंगे। उन्हें पहले दो टेस्ट मैचों के लिये विश्राम दिया गया था।’’ 

यह भी पढ़ें- 6 सबसे बड़ी जीत में से पांच विराट के नाम! एशिया में इंग्लैंड को मिली सबसे बड़ी बार

तीसरे टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : 

जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेन्स, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Latest Cricket News