1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : चोटिल होकर मैदान से बाहर हुए शुभमन गिल, बीसीसीआई ने दिया यह बड़ा अपडेट

Ind vs Eng : चोटिल होकर मैदान से बाहर हुए शुभमन गिल, बीसीसीआई ने दिया यह बड़ा अपडेट

गिल मैच की पहली पारी में खाता नहीं खोल पाये थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 14 रन बनाये।   

Ind vs Eng, Shubman Gill, BCCI- India TV Hindi
Image Source : BCCI.TV Shubman Gill

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन फील्डिंग करते समय हाथ में चोट लग गई। इसके कारण वह चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि गिल का एहतियात के तौर पर स्कैन कराया गया है। 

गिल मैच की पहली पारी में खाता नहीं खोल पाये थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 14 रन बनाये। 

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन फील्डिंग करते समय गिल के बायें हाथ पर गेंद लगी थी। उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन कराने के लिये ले जाया गया। ’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘बीसीसीआई का चिकित्सा दल उनकी चोट का आकलन कर रहा है। वह आज क्षेत्ररक्षण नहीं करेंगे। ’’ 

इस युवा बल्लेबाज ने भारत की ऑस्ट्रेलिया में एतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 29 और 50 रन बनाये थे।

Latest Cricket News