1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ WTC Final : शुभमन गिल के सिर पर लगी जेमिसन की तेज तर्रार गेंद, देखें VIDEO

IND vs NZ WTC Final : शुभमन गिल के सिर पर लगी जेमिसन की तेज तर्रार गेंद, देखें VIDEO

साउथैम्पटन के द रोज बाउल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबले का शनिवार को आगाज हुआ जिसमें कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

<p>IND vs NZ WTC Final : शुभमन गिल के...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IND vs NZ WTC Final : शुभमन गिल के सिर पर लगी जेमिसन की तेज तर्रार गेंद, देखें VIDEO

साउथैम्पटन के द रोज बाउल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबले का शनिवार को आगाज हुआ जिसमें कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 17 ओवर का खेल होने तक 49 रन बना लिए थे। 

इस बीच मैदान पर एक खतरनाक घटना देखने को मिली। दरअसल, 17वें ओवर में काईल जैमीसन ने चौथी गेंद शार्ट ऑफ लेंथ फेंकी जिस पर शुभमन गिल ने डक करने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधा उनके हेलमेट पर जा लगी। इसके बाद सभी खिलाड़ी शुभमन गिल की तरफ दौड़े और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

इस बीच मोहम्मद सिराज भारतीय मेडिकल स्टाफ के साथ मैदान के अंदर आए और गिल की चोट का जायजा लिया। इस वजह से थोड़ी देर के लिए मैच रुका रहा। गनीमत ये रही कि शुभमन गिल को मैदान से बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ी।

गौरततलब है कि बारिश के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मैच के पहले दिन शुक्रवार को टॉस नहीं हो पाया था। बारिश के कारण पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस हुए बिना ही स्टंप्स की घोषण कर दी गई थी।

Latest Cricket News