A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ WTC Final: दो बार कोहली का विकेट लेना अद्भुत था- काइल जैमीसन

IND vs NZ WTC Final: दो बार कोहली का विकेट लेना अद्भुत था- काइल जैमीसन

अपनी टीम की जीत में अहम योगदान देने के बाद जैमीसन ने इस बात की खुशी जताई कि उन्होंने अपना काम अच्छे से किया और उनकी टीम विजेता बनी।

<p>IND vs NZ WTC Final: To Pick Virat Kohli’s Wicket...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER HANDLE/@BLACKCAPS IND vs NZ WTC Final: To Pick Virat Kohli’s Wicket Twice in WTC Final Was Great: Kyle Jamieson

 

न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और पहले टेस्ट चैंपियन बनी। खिताबी मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को हर विभाग में पस्त किया था। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच कीवी गेंदबाज काइल जैमीसन को बनाया गया जिसने सात विकेट लिए थे और 21 रन भी बनाए थे। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट हॉल अपने नाम किया था।

अपनी टीम की जीत में अहम योगदान देने के बाद जैमीसन ने इस बात की खुशी जताई कि उन्होंने अपना काम अच्छे से किया और उनकी टीम विजेता बनी।

जैमीसन ने मुकाबले के बाद कहा, "ये बहुत बड़ा पल है। टेस्ट क्रिकेट में ऐसी उपलब्धि हासिल करना बड़ी बात है। आज का पहला घंटा हमारे लिए बहुत अच्छा रहा था। हम सही जगह पर गेंद डाल रहे थे और हम जानते थे कि ये मुश्किल है। बहुत अच्छा रहा कि हमने पहले गेंदबाजी की और अपनी अपनी भूमिका सबने निभाई।"

दूसरी पारी में जैमीसन ने दो बड़े विकेट लिए थे। वो विकेट विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के थे। जैमीसन ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को दोनों पारियों में आउट कर के बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

जैमीसन ने कहा, "टीम के लिए योगदान देना अच्छा होता है। जैसा काम गेंदबाजों ने किया वो मेरे लिए भी मददगार रहा। विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और आरसीबी के खिलाफ उनको गेंदबाजी करने का अनुभव मेरे पास था जिससे मुझे फायदा हुआ। टेस्ट में दो बार उनको आउट करना अद्भुत था।"

Latest Cricket News