भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में आईसीसी की एक भी ट्रॉफी बतौर कप्तान न जीत पाने की बहस एक बार फिर सोशल मीडिया पर छिड़ गई है। अब विराट की कप्तानी की तुलना एमएस धोनी की कप्तानी से की जा रही है और विराट को ट्रोल किया जा रहा है। 32 वर्षीय कोहली का बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में तीसरी हार है।
पहली हार पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में मिली थी, दूसरी हार न्यूजीलैंड ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में दी और अब तीसरी हार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कीवी टीम ने दी।
कोहली ने बतौर खिलाड़ी साल 2011 में विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तब टीम के कप्तान धोनी थे। लेकिन कोहली बतौर कप्तान आज तक एक बी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके।
डब्ल्यूटीसी फाइनल की बात करें तो पूरी टीम इसमें फेल रही थी और न्यूजीलैंड ने अच्छा खेला था। भारत ने पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में सिर्फ 170 रन बनाए थे, जो काफी नहीं थे। ये न्यूजीलैंड की आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2000 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
यहां देखिए किस तरह फैंस ने कोहली और धोनी की कप्तानी की तुलना की-
Latest Cricket News