नई दिल्ली: अंतर्राट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ इसका खुमार 193 देशों के 251 शहरों पर दिखा। भारत की तीनों सेनाओं पर भी योग का खुमार देखने को मिला। सियाचीन से लेकर बीच समुद्र में सेना ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इसके अलावा आज भारत के योग राजपथ पर योग कार्यक्रम में 37000 लोगों ने हिस्सा लेकर कीर्तिमान रच दिया इसको गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए आवेदन दिया जा चुका है।
फिलहाल सबसे बड़ा योग कार्यक्रम आयोजित करने का गिनीज रिकॉर्ड विवेकानंद केंद्र के नाम है। इस केंद्र ने 19 नवंबर, 2005 को ग्वालियर में एक योग कार्यक्रम रखा था, जिसमें 29,973 लोगों ने भाग लिया था।
आगे की स्लाइड में देखें 'योग' सियाचिन से समुद्र तक
Latest India News