A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDvsSA: बारिश डाल सकती है पहले टी20 मैच में खलल, जाने मौसम का हाल

INDvsSA: बारिश डाल सकती है पहले टी20 मैच में खलल, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश रहेगी और मैच के दौरान ओस भी परेशान करेगी।

Dharamshala Stadium- India TV Hindi
Image Source : @BCCI TWITTER Dharamshala Stadium

भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले विंडीज को हर प्रारूप में एकतरफा मात दी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यही करना चाहेगी। विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने रन किए थे तो वहीं गेंदबाजों में युवा नवदीप सैनी ने पदार्पण सीरीज में ही काफी प्रभावित किया था।

ऐसे में काफी समय बाद घर में टीम इंडिया को खेलते देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित होंगे मगर मौसम उन्हें पहले टी20 मैच में निराश कर सकता है। जी हाँ, मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक धर्मशाला में बारिश जारी रहेगी। जिसका असर मैच पर भी पड़ सकता है।

ऐसे में बात अगर धर्मशाला की पिच की करें तो ये विकेट गेंदबाजो के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहाँ नमी के कारण घास बनी रहती है जिसके चलते गेंद स्विंग ज्यादा होता है। मैच से एक दिन पहले ही बीसीसीआई ने ट्वीट कर मैदान की तस्वीर शेयर की जिसमें उपर काले बादल छाये हुए थे और विकेट ढका हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश रहेगी और मैच के दौरान ओस भी परेशान करेगी। ऐसे में पहले गेंदबाजी लेना सही निर्णय होगा जिससे बाद में गेंदबाजी करने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Image Source : AccuweatherAccuweather

रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूरा दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है, साथ ही बारिश भी होगी।

धर्मशाला में पिछले दिन शनिवार को भी बारिश हुई थी। जिसके चलते टीम इंडिया को नेट प्रैक्टिस में समस्या का सामना करना पड़ा था। 

Image Source : AccuweatherAccuweather

बता दें कि विराट कोहली की kकप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 से अपने अभियान की शुरुआत करेगी जहां सबकी निगाहें दीपक चाहर, नवदीप सैनी और खलील अहमद जैसे युवा चेहरों के प्रदर्शन पर लगी होंगी। 

Latest Cricket News