मुंबई: बीजेपी और उसकी सहयोगी शिवसेना में टकराव बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से शिवसेना केन्द्र और महाराष्ट्र की सत्ताधारी बीजेपी को कोस रही है। इस बार तो शिवसेना ने सरकार से समर्थन वापस लेने की ही धमकी दे दी।
शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर बीजेपी का रवैया नहीं बदला तो समर्थन वापस ले लेंगे। उद्धव ने खुलेआम बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जनता ने जब इंदिरा गांधी को उखाड़ फेंका तो तुम्हारी क्या औकात है। दिवाली से पहले दाल के दाम कम होने चाहिए।’
समर्थन वापस लेने की धमकी देते हुए उद्धव ठाकरे ने कल्याण में कहा कि अगर बीजेपी को ज्यादा मस्ती है तो हम समर्थन वापस ले लेंगे। अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लेंगे। इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि अगर घर की गाड़ी की तरफ सरकारी व्यवस्था का इस्तेमाल हुआ तो इस सरकार को रास्ते पर ला देंगे।
Latest India News