1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: अनुष्का के तीन मूड्स ने बयां की कोहली की कहानी

IND vs SA: अनुष्का के तीन मूड्स ने बयां की कोहली की कहानी

मुंबई: साउथ अफ़्रीका और भारत के बीच यहां पांचवें और निर्णायक वनडे मैच पर सारे  देश के अलावा एक ख़ास शख़्सियत की भी नज़र टिकी हुई थी और वो कोई और नहीं विराट कोहली की

IND vs SA: अनुष्का के तीन...- India TV Hindi
IND vs SA: अनुष्का के तीन मूड्स ने बयां की कोहली की कहानी

मुंबई: साउथ अफ़्रीका और भारत के बीच यहां पांचवें और निर्णायक वनडे मैच पर सारे  देश के अलावा एक ख़ास शख़्सियत की भी नज़र टिकी हुई थी और वो कोई और नहीं विराट कोहली की ख़ास दोस्त और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा थी जिनके साथ कोहली के रोमांस और अब तो शादी की भी ख़बरें आने लगी हैं।

साउथ अफ़्रीका ने जब भारत के सामने 439 का लक्ष्य रखा तो सबकी ज़ुबान पर दो नाम थे रोहित शर्मा और विराट कोहली जो इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। लेकिन लोगों की उम्मीदों को तब झटका लगा जब 22 के स्कोर पर रोहित सिर्फ 16 रन बनाकर चलते बने।

अब बारी थी विराट कोहली की। उनके क्रीज़ पर आते ही कैमरा ने VIP स्टैंड में बैठीं अनुष्का को दिखाया जो मंद मंद मुस्कुरा रही थी। उनकी मुस्कान तब खिलकर हंसी बन गई जब कोहली एक छक्का लगाया।

अनुष्का की खुशी की हंसी अभी थमी भी नहीं थी कि कोहली आउट हो गये वो भी सिर्फ 7 रन बनाकर। अनुष्का का चेहरा यूं बुझा मानो उनकी फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह लेट गई हो।

 

अभी शुक्रवार को ही कोहली ने मुंबई पहुंचते ही अनुष्का और उनके पिता के साथ एक चाइनीज़ रेस्तरां में लंच किया था। वह चौथे वनडे में अपने शानदार शतक का जश्न मना रहे थे लेकिन अफ़सोस ये जश्न शायद अब न मना सकें।
    

Latest Cricket News