Ind vs Sl, 1st Test, day 1: लकमल के आगे टीम इंडिया का लक यूं हुआ काफ़ूर
टॉस श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने जीत लिया और बदली वाले मौसम में उन्होंने वही किया जो कोई भी कप्तान करता. उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा दिया. बाकी़ का काम लकमल ने कर दिया.

3-कोहली lbw बो. कमल 0 (11)
स्कोर था 17/2 और सभी की उम्मीदें टिकी थीं कप्तान विराट कोहली पर. कोहली बहहुत संभल कर खेल रहे थे और उन्होंने 10 गेंदों का सामना भी कर लिया था बिना रन बनाए. लकमल ने एक बार फिर अपनी टीम को सफलता दिलाई वो भी छोटी मोटा नही. लकमल की एक गेंद ऑफ़ स्टंप पर गिरकर अंदर की तरफ आई, कोहली ने रक्षात्मक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे पैड पर लगी...एक ज़ोरदार अपील और अंपायर ने उन्हें lbw क़रार दिया. कोहली ने DRS मांगा लेकिन वो भी उन्हें बचा न सका.
मैच का पहला दिन यक़ीनन लकमल के नाम रहा है. उन्होंने टीम इंडिया को हिला दिया है और अगर कल भी मौसम इसी तरह रहता है तो लकमल एक बार फिर भारत का संकट गहरा सकते हैं.