A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND Vs SL: भारतीय पारी घोषित, श्रीलंका को दिया 412 रनों का लक्ष्य

IND Vs SL: भारतीय पारी घोषित, श्रीलंका को दिया 412 रनों का लक्ष्य

कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने पी. सारा ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 325 के स्कोर पर घोषित कर दी और श्रीलंका के सामने

IND Vs SL: भारतीय पारी घोषित,...- India TV Hindi
IND Vs SL: भारतीय पारी घोषित, दिया 412 रनों का लक्ष्य

कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने पी. सारा ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 325 के स्कोर पर घोषित कर दी और श्रीलंका के सामने चौथी पारी में 412 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे (126) ने शतकीय पारी खेली, जबकि मुरली विजय (82) ने भी अहम योगदान दिया।

 

दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए धम्मिका प्रसाद और थारिंदू कौशल को चार-चार विकेट मिले। भारत ने पहली पारी में लोकेश राहुल (108), कप्तान विराट कोहली (78), रोहित शर्मा (79) और रिद्धिमाना साहा (56) की बदौलत 393 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 306 रनों पर सिमट गई थी।

तीन मैचों की श्रृंखला में पहला टेस्ट जीतकर श्रीलंका 1-0 से बढ़त ले चुका है।

Latest Cricket News