A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WestIndies: चेज ने भारत के जबड़े से जीत छीनी, मैच ड्रॉ

IND vs WestIndies: चेज ने भारत के जबड़े से जीत छीनी, मैच ड्रॉ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के जबड़े से जीत छीनकर मैच को ड्रा पर रोक दिया।

Roston Chase- India TV Hindi
Roston Chase

जमैका: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के जबड़े से जीत छीनकर मैच को ड्रा पर रोक दिया। हालांकि सीरीज में भारत अब भी 1-0 से आगे है। भारत ने पहले टेस्ट की तरह की दूसरे टेस्ट में शानदार शुरूआत की थी। चौथे दिन तक सीरीज के दूसरे मैच पर पूरी तरह से भारत का नियंत्रण था, लेकिन रोस्टन चेज के शानदार शतक और पांचवें दिन गेंदबाजों के कमतर प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा।

अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही रोस्टन चेज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जोरदार वापसी करवाई। जिस वक्त मैच ड्रॉ होने की घोषणा हुई वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 388 रन था। वहीं चेज 137 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। अंतिम दिन भारत सिर्फ दो विकेट लेने में ही कामयाब रहा। वहीं पहली पारी में भारत के 500 रनों के मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम 304 रनों से पिछड़ रही थी। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में सिर्फ 196 रन ही बनाए थे।     

वेस्टइंडीज पहली पारी: 196 पर ऑल आउट

भारत पहली पारी: 500 रन

केएल राहुल: 158 रन

एएम रहाणे: 108 रन

 

वेस्टइंडीज दूसरी पारी: 388/6

रोस्टन चेज: 137 नाबाद

Latest Cricket News