1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंट लूसिया टेस्ट: 237 रनों से जीतकर भारत ने की सीरीज अपने नाम

सेंट लूसिया टेस्ट: 237 रनों से जीतकर भारत ने की सीरीज अपने नाम

सेंट लूसिया: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को डैरेन सैमी मैदान पर समाप्त हुए तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 237 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ भारत ने चार मैचों की

india- India TV Hindi
india

सेंट लूसिया: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को डैरेन सैमी मैदान पर समाप्त हुए तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 237 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहला टेस्ट मैच एक पारी और 92 रनों से जीता था जबकि दूसरा टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। चौथे और अंतिम टेस्ट मैच 18 से 22 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

मैच के पांचवें दिन भारत ने मेजबान टीम के सामने 346 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए जेसन होल्डर की टीम 47.3 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से मोहम्मद समी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा को दो-दो सफलता मिली। मेजबान टीम की ओर से दूसरी पारी में डारेन ब्रावो ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। इसके अलावा शेनान गेब्रियल, मार्लन सैमुएल्स तथा रॉल्टन चेज ही दहाई तक पहुंच सके।

भारत ने रविचंद्रन अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) की बेहतरीन शतकीय पारियों की मदद से अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। मेजबान टीम पहली पारी में 225 रन बना सकी थी। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए थे। भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 217 (घोषित) बनाए और मेजबानों के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा।

तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण सम्भव नहीं हो सका था। इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने सराहनीय खेल दिखाते हुए परिणाम अपने पक्ष में किया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 157 रन बनाए थे। अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरी भारतीय टीम की दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम के स्कोर में अभी एक भी रन नहीं जुड़ था कि कल के नाबाद बल्लेबाज रोहित शर्मा (41) एक गेंद बाद मिग्युएल कमिंस का शिकार हो गए।

पहली पारी में शतक जमाने वाले बल्लेबाज रिद्धीमान साहा (14) ने इसके बाद अजिंक्य रहाणे (नाबाद 78) का साथ दिया और स्कोर 181 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कमिंस की गेंद पर साहा विकेट के पीछे लपके गए। दूसरे छोर पर रहाणे टिके हुए थे और लगातार रन बनाते जा रहे थे। उन्हें वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को खेलने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही थी। साहा के बाद रहाणे ने रविन्द्र जडेजा (16) के साथ 32 रनों की साझेदारी की और स्कोर 213 तक पहुंचाया। जडेजा को भी कमिंस ने पवेलियन भेजा।

रविचन्द्रन अश्विन (नाबाद 1) ने रहाणे के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड में चार रन ही जोड़े थे कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी। रहाणे ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 116 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। इस मैच में 119 (पहली पारी के 118 व दूसरी पारी के 1) रन बनाने के अलावा तीन विकेट हासिल करने वाले वाले अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Latest Cricket News