1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-इंग्लैंड अंडर-19 टीमों के बीच वनडे और चार दिवसीय श्रृंखला

भारत-इंग्लैंड अंडर-19 टीमों के बीच वनडे और चार दिवसीय श्रृंखला

नयी दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमें अगले साल 30 जनवरी से पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगी जिसके बाद दो चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई)

U-19 series- India TV Hindi
U-19 series

नयी दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमें अगले साल 30 जनवरी से पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगी जिसके बाद दो चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आज इस श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित किया जिसके मैच मुंबई और चेन्नई में खेले जाएंगे। 
एकदिवसीय श्रृंखला के मैच मुंबई में होंगे। इसमें पहला, चौथा और पांचवां मैच वानखेड़े स्टेडियम तथा दूसरा और तीसरा मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। एकदिवसीय मैच 30 जनवरी, एक फरवरी, तीन फरवरी, छह फरवरी और आठ फरवरी को होंगे।

बीसीसीआई विग्यप्ति के अनुसार इसके बाद दो चार दिवसीय मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये मैच 13 से 16 फरवरी और 21 से 24 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। 

Latest Cricket News