A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-पाक क्रिकेट सीरीज़: PCB को प्रतिबद्धता से BCCI दुविधा में

भारत-पाक क्रिकेट सीरीज़: PCB को प्रतिबद्धता से BCCI दुविधा में

BCCI के तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का अप्रैल 2014 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लिखा गया पत्र भारत को इस महीने पाकिस्तान से खेलने की प्रतिबद्धता के लिए बाध्य करता है जिसके कारण यहां मौजूदा अधिकारी दुविधा में हैं।

bcci- India TV Hindi
bcci

नई दिल्ली: BCCI के तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का अप्रैल 2014 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लिखा गया पत्र भारत को इस महीने पाकिस्तान से खेलने की प्रतिबद्धता के लिए बाध्य करता है जिसके कारण यहां मौजूदा अधिकारी दुविधा में हैं। पीटीआई के पास मौजूद पत्र के अनुसार बीसीसीआई ने दिसंबर 2015 में यूएई या किसी आपसी सहमत स्थल पर पाकिस्तान से दो टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की प्रतिबद्धता जताई थी।

9 अप्रैल को लिखे गए इस पत्र में बीसीसीआई ने ICC के कार्यकारी बोर्ड की आठ फरवरी 2014 को हुई बैठक में नये वित्तीय माडल ओर आईसीसी के संचालन ढांचे से संबंधित प्रस्ताव रखने के संदर्भ में यह प्रतिबद्धता जताई थी। आईसीसी के संचालन के नये ढांचे में श्रीनिवासन को वैश्विक संस्था के चेयरमैन के रूप में जगह देना भी शामिल था और इसके लिए पीसीबी सहित एशियाई देशों के समर्थन की जरूरत थी।

BCCI के तत्कालीन सचिव संजय पटेल ने तब पीसीबी के तत्कालीन अध्यक्ष नजम सेठी को पत्र लिखकर कहा था, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय दौरे को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में हमारी बैठक और चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड :बीसीसीआई: और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड :पीसीबी: इस बात पर सहमत होते हैं कि भारत और पाकिस्तान की सीनियर पुरूष क्रिकेट टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दूसरे से खेलेंगी।

Latest Cricket News