1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिसंबर में होगी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज़: शहरयार खान

दिसंबर में होगी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज़: शहरयार खान

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष शहरयार खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते फिर से बहाल होंगे और दिसंम्बर 2015 में यूएई (UAE) में

दिसंबर में होगी...- India TV Hindi
दिसंबर में होगी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज़: शहरयार खान

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष शहरयार खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते फिर से बहाल होंगे और दिसंम्बर 2015 में यूएई (UAE) में भारत-पाक सीरीज होगी।

कोलकाता में BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमियां के घर पर हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में खान ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच 5 ODI, 3 Test और 2 T20 मैच होंगे।

पिछले 2 सालों में भारत-पाकिस्तान के बीच यह पहली ODI सीरीज़ होगी। जब्कि 7 सोलों से ज्यादा समय के बाद दोनों टीमें Test सीरीज़ खेलेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान शहरयार ने कहा कि, "सबसे पहले तो मैं अपने पुराने दोस्त को बधाई देने के लिए यहां आया हूँ हालांकि, इस सीरीज पर आखिरी फैसला भारत सरकार करना है।"

"क्रिकेट में चिर प्रतिद्वंदी माने जाने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज़ सिर्फ दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में क्रिकेट फैंस के लिए भी बहुत महत्तवपूर्ण है", शहरयार ने कहा।  

शनीवार को शहरयार खान को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था लेकिन देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय के दखल के बाद उन्हें शहर में आने की अनुमति दे दी गई।

खान के पास वैध वीसा है, लेकिन पाकिस्तानी नागरिक गृह मंत्रालय से मंजूर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अटारी के चार रास्तों से ही भारत में आ सकता है। खान कोलकाता से देश में आ रहे थे जो कि मंजूर नहीं है।

Latest Cricket News