1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फातुल्लाह में टेस्ट खेलेगा भारत, मीरपुर में होंगे एकदिवसीय मुकाबले

फातुल्लाह में टेस्ट खेलेगा भारत, मीरपुर में होंगे एकदिवसीय मुकाबले

ढाका: भारतीय क्रिकेट टीम जून में बांग्लादेश दौरे के दौरान फातुल्लाह में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी जबकि इस सीरीज के तीन एकदिवसीय मैच ढाका के करीब मीरपुर में खेले जाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी

फातुल्लाह में टेस्ट...- India TV Hindi
फातुल्लाह में टेस्ट खेलेगा भारत, मीरपुर में होंगे एकदिवसीय मुकाबले

ढाका: भारतीय क्रिकेट टीम जून में बांग्लादेश दौरे के दौरान फातुल्लाह में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी जबकि इस सीरीज के तीन एकदिवसीय मैच ढाका के करीब मीरपुर में खेले जाएंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक यह पहला मौका होगा जब बांग्लादेश में मानसून के दौरान कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच के पांचों दिन खेल होने के कम ही आसार नजर आते हैं।

भारतीय टीम सात जून को ढाका पहुंचेगी और फिर दो दिन के अभ्यास के बाद 10 से 14 जून तक फातुल्लाह क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलेगी।

फातुल्लाह में नौ साल के अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेला जाएगा।

इस सीरीज के एकदिवसीय मुकाबले बांग्लादेश में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होंगे। एकदिवसीय मैच 18, 21 और 24 जून को खेले जाएंगे।

मानसून को देखते हुए सभी एकदिवसीय मैचों के लिए एक दिन अतिरिक्त के तौर पर रखा गया है।

बांग्लादेश ने कभी भी जून में टेस्ट की मेजबानी नहीं की है लेकिन इस साल जून से अगस्त तक उसका क्रिकेट कार्यक्रम अतिव्यस्त है। भारत के दौरै के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम बांग्लादेश दौरा करेगी और अगस्त के पहले सप्ताह तक यहां रहेगी।

Latest Cricket News