1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से खेलेगा भारत

वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से खेलेगा भारत

अभ्यास मैच 50 ओवरों के होंगे लेकिन इन्हें वनडे का आधिकारिक दर्जा नहीं होगा। टीमें अपने सभी 15 सदस्यों को उतार सकेंगी।   

वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से खेलेगा भारत - India TV Hindi
Image Source : AP वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से खेलेगा भारत 

दुबई। भारत 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा। सभी दस टीमों को टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं जो इंग्लैंड और वेल्स के चार स्थानों पर खेले जायेंगे। 

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ये मैच 24 से 28 मई के बीच खेले जायेंगे जो ब्रिस्टल, कार्डिफ, हैंपशर बाउल और द ओवल पर खेले जायेंगे।’’ भारत 25 मई को न्यूजीलैंड से और 28 मई को बांग्लादेश से खेलेगा। 

अभ्यास मैच 50 ओवरों के होंगे लेकिन इन्हें वनडे का आधिकारिक दर्जा नहीं होगा। टीमें अपने सभी 15 सदस्यों को उतार सकेंगी। 

Latest Cricket News