A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस अनोखे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, एक ही ग्रुप में मिली जगह

इस अनोखे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, एक ही ग्रुप में मिली जगह

भारत अगले साल 10 से 24 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के पहले विश्व कप में भाग लेगा। 

WORLD CUP- India TV Hindi
Image Source : OVER 50 CRICKET WORLD CUP इस अनोखे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, एक ही ग्रुप में मिली जगह

नयी दिल्ली। भारत अगले साल 10 से 24 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के पहले विश्व कप में भाग लेगा। भारत को पांच मार्च को इंग्लैंड से पहला मैच खेलना है। वेस्टइंडीज, नामीबिया और जिम्बाब्वे भी इसमें भाग लेंगे।

भारत को पूल बी में पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका , नामीबिया और वेल्स के साथ रखा गया है। पूल ए में आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ओर श्रीलंका है। भारतीय टमी की अगुवाई खेल और ब्रांड विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह करेंगे।

भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टीम को शुभकामना देते हुए कहा, ‘‘ यह शानदार पल है । मैं उन्हें और पूरी टीम को शुभकामना देता हूं ।’’ आस्ट्रेलिया ने पिछले साल सिडनी में पहला फिफ्टीज विश्व कप जीता था।

Latest Cricket News