A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Tv Exclusive: रहाणे का अफगानिस्तान को हल्के में लेने से इनकार, कहा- सिर्फ जीत के लिए खेलेंगे

India Tv Exclusive: रहाणे का अफगानिस्तान को हल्के में लेने से इनकार, कहा- सिर्फ जीत के लिए खेलेंगे

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है।

<p>अजिंक्य रहाणे</p>- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे और उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। रहाणे ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि भले ही अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट में नई हो लेकिन उनका इरादा अफगानिस्तान को हल्के में लेने का नहीं है। रहाणे ने इंडिया टीवी से कहा, 'अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते। उनके पास राशिद खान जैसे खिलाड़ी हैं और आईपीएल में बहुत अच्छा करके गए हैं।'

रहाणे ने आगे कहा, 'हालांकि हमें अपनी मजबूती के हिसाब से सोचने की जरूरत है और हमें उस हिसाब से तैयारी करनी चाहिए।' रहाणे ने ये भी कहा कि क्रिकेट के लिए ये अच्छा है कि अफगानिस्तान की टीम टेस्ट खेलेगी लेकिन हमारा इरादा सिर्फ जीत का होगा। जब रहाणे से इंग्लैंड दौरे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हालांक हमें पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इंग्लैंड में अच्छा करेंगे। इस बार टीम लंबे समय से अच्छा खेल रही है।'

रहाणे ने कहा, 'हमने दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया था। भले ही हम हार गए हों लेकिन पूरी टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी-20 सीरीज में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा था। हमारी टीम युवा है और हर कोई अच्छा  करना चाहता है और मुझे पूरा यकीन है कि इस बार इंग्लैंड में हम खुद को साबित जरूर करेंगे।' आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद भारत को आयरलैंड में 2 टी-20 और फिर इंग्लैंड में 3 टी-20, 3 वनडे और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News