1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : भारत के लिए 'बदकिस्मत' रहा है राजकोट का मैदान, नहीं जीता एक भी वनडे मैच

IND vs AUS : भारत के लिए 'बदकिस्मत' रहा है राजकोट का मैदान, नहीं जीता एक भी वनडे मैच

भारत ने 11 जनवरी 2013 को एससीए स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था जिसमें उसे 9 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी। उसके बाद 18 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर टीम इंडिया 18 रन से हारी।

India vs Australia, Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP India vs Australia 2nd ODI Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot  IND vs AUS 

राजकोट। मेजबान भारत का सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर एक दिवसीय क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद खराब है क्योंकि इस मैदान पर उसे दोनों मौकों पर पराजय झेलनी पड़ी। भारत ने 11 जनवरी 2013 को एससीए स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था जिसमें उसे 9 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी। उसके बाद 18 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर टीम इंडिया 18 रन से हारी।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में पहला मैच हार चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां भारत के खिलाफ 10 अक्टूबर 2013 को एक टी20 मैच खेला जिसमें उसे शिकस्त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर पहला मैच सात अक्टूबर 1986 को खेला जिसमें उसने सात विकेट से जीत दर्ज की।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को इसमें कोई शक नहीं है कि पहले वनडे में बुरी तरह हारी भारतीय टीम शुक्रवार को यहां दूसरे मैच में वापसी करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को दस विकेट से हराया जिसमें डेविड वॉर्नर और फिंच दोनों ने शतक जमाये। फिंच ने हालांकि कहा कि भारत को हलके में लेना भूल होगी जिसके पास अनेक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।

उन्होंने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा ,‘‘ पहले मैच में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। फील्डिंग थोड़ी लचर थी लेकिन हम टीम के प्रदर्शन से खुश हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि भारत वापसी करेगा । भारतीय टीम शानदार है जिसके पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं ।’’  

Latest Cricket News