A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडिलेड टी-20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया

एडिलेड टी-20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया

एडिलेड: विराट कोहली (नाबाद 90) और सुरैश रैना (41) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने एडिलेड ओवल मैदान में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 189 रनों का लक्ष्य

indian win- India TV Hindi
indian win

एडिलेड: भारत ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 37 रनों से मात दे दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (90) और सुरेश रैना (41) की शानदार पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा और उसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम को 19.3 ओवरों में 151 रनों पर ढेर कर दिया।

189 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (44) और डेविड वार्नर (17) ने पहले विकेट के लिए मात्र 5.1 ओवरों में 47 रन जोड़ डाले।

पदार्पण मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वार्नर को कोहली के हाथों कैच करवा भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद स्टीवन स्मिथ (21) ने फिंच के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने स्मिथ को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। स्मिथ का कैच भी कोहली ने ही लिया।

आस्ट्रेलियाई टीम इन दो झटकों के बाद फिर नहीं उबर सकी और उसके विकेट लगातार अंतराल पर गिरते चले गए।

जडेजा जहां भारत के सबसे किफायती गेंदबाज रहे, वहीं बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। बुमराह के साथ इस मैच में पदार्पण करने वाले हार्दिक पांड्या ने भी दो विकेट चटकाए।

लंबे समय के बाद वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को एक विकेट मिला, जबकि स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त ले ली है।

Latest Cricket News