A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत, बिना नुकसान के बनाए 40

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत, बिना नुकसान के बनाए 40

बेंगलुरू: टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच में आज यहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं, टीम मे घायल मुरली विजय

kohli- India TV Hindi
kohli

बेंगलुरू:  नाथन लॉयन की घातक गेंदबाज़ी के सामने सिरीज़ के दूसेर टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल के बाद बारतीय टीम ने 189 पर घुटने टेक दिए। लॉयन ने 22.2  में 50 रन देकर 8 विकेट लिए। भारत की तरफ से सिर्फ राहुल ही संघर्ष कर पाए जिन्होंने 90 रन बनाए।

इसके पहले आज यहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।  भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं, टीम मे घायल मुरली  विजय की जगह अभिनव मुकुंद और जयंत यादव की जगह करुण नायर को लाया गया है। सिरीज़ के पहले मैच में शर्मनाक हार से के बाद अब विराट कोहली की कप्तान के रूप में ये सबसे कठिन परीक्षा है। भारतीय टीम ने ऐसे कम मौके देखे हैं जबकि घरेलू टेस्ट श्रृंखला में उसे शुरू में ही हार का सामना करना पड़ा हो और इसलिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मैच अधिक दिलचस्प बन गया है। 

कोहली और उनकी टीम का चिंतित होना और साथ ही सतर्कता बरतना जायज है क्योंकि पुणे की स्पिन लेती पिच पर स्टीव ओकीफी की स्पिन गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने नतमस्तक होने में देर नहीं लगायी और टीम को 333 रन के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारतीय टीम का 19 मैचों तक चला अजेय अभियान भी समाप्त हो गया और अब पिछली हार से सबक लेकर नये सिरे से शुरूआत करने का समय है।

लाइव अपडेट्स

- पहले दिन की समाप्ति पर भारत के 189 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 40 रन, वार्नर 23 और रेनशॉ 15 पर नाबाद

- ऑस्ट्रेलिया 15 ओवर के बाद 39/0. वार्नर 22, रेनशॉ 15 रन पर 

- उमेश की जगह कोहली ने जडेजा को लगाया

- आज कम से कम तीन ओवर बाकी

- ऑस्ट्रेलिया 10 ओवर के बाद 27/0. वार्नर 12, रेनशॉ 13 रन पर 

- अश्विन का तीसरा ओवर चल रहा है लेकिन वह बॉल को फ़्लाइट ज़्यादा कर रहे हैं।

- ऑस्ट्रेलिया 9 ओवर के बाद 25/0. वार्नर 11, रेनशॉ 12 रन पर 

- 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन। वॉर्नर 10 और रेनशॉ 11 रन पर नॉटआउट।

- ईशांत शर्मा की गेंद पर रहाणे ने गिराया वॉर्नर का कैच। ऑस्ट्रेलिया 21/0।

- वार्नर ने चौक्के के साथ उमेश यादव का स्वागत किया।

- ऑस्ट्रेलिया एक ओवर के बाद बिना नुकसान के 1 रन

- ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरु। ईशांत के हाथ में बॉल। वार्नर और रेनशॉ ओपनर

- ईशांत शर्मा आउट, भारत 189 पर ऑल आउट। लॉयन के 8 विकेट

- राहुल  आउट....शतक से 10 रन से चूके, लॉयन ने फिरर लिया विकेट

- 71 ओवर के बाद भारत 188/8

-उमेश यादव क्रीज़ पर, राहुल 89 पर 

- जडेजा आउट, बने लॉयन का छठा शिकार, भारत 188/8

- जडेजा की चौक्के के सात शुरुआत। भारत 180/7

- साहा आउट....लॉयन ने स्लिप पर कैच करवाया। भारत  178/7

- साहा आए हैं क्रीज़ पर राहुल का सात देने जो 85 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- लॉयन ने किया एक और शिकार, अश्विन को करवाया कैच आउट, सिर्फ 7 रन बना पाए। भारत 175/6

-अश्विन आउट....

- टी के बाद खेल शुरु

- 59 ओवर में भारत 168/5। राहुल 79 और रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद। टी ब्रेक।

- भारत को पांचवां झटका। करुण नायर 26 रन बनाकर आउट। ओ कीफ ने लिया विकेट। भारत 156/5।

- 53 ओवर के बाद भारत 135/4। राहुल 71 और नायर 10 रन बनाकर नॉटआउट।

- 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/4। लोकेश राहुल 67 और करुण नायर 3 रन बनाकर नॉटआउट।

- 48 ओवर की समाप्ति के बाद भारत 119/4। राहुल 65 जबकि करुण नायर 0 पर नाबाद।

- भारत का चौथा विकेट रहाणे (17) के रूप में गिरा। नाथन ल्यॉन की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने किया स्टंप्ड। भारत 118/4। 

- राहुल 65 और रहाणे 16 रन बनाकर नॉटआउट। भारत 46 ओवर में 117/3।

- 44 ओवर के खेल के बाद भारत 107/3। आजिंक्य रहाणे 10 और राहुल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- राहुल को फिर जीवन दान मिला। इस बार लेग स्लिप पर वार्नर ने कैच छोड़ा। पहले हैंड्सकॉंब ने छोड़ा था। राहुल 61 रन पर खेल रहे हैं।

- पहले टेस्ट के हीरो ओ कीफ़ फिर आक्रमण पर।

- भारत के 100 रन पूरे....

- सपाट विकेट पर ऑस्ट्रेलिया की क़ाबिल-ए-तारीफ़ गेंदबाज़ी। अभी तक सभी बॉलरों ने कसी हुई गेंदबाज़ी की है।

- लॉयन ने मिडिल स्टंप पर बॉल रखी थी जो थोड़ी घूमी, कोहली ने कोी शॉट ऑफर नही किया, बॉल पैड पर लगी। रिप्ले में दिखा बॉल स्टंप पर लग रही थी।

- लॉयन को मिली है दूसरी सफलता। रहाणे आए राहुल का साथ देने।

- कोहली आउट...भारत 33.5 ओवर के बाद 88/3

- कोहली के ख़िलाफ़ lbw की जो़रदार अपील। अंपायर ने आउट दिया। कोहली DRS लिया

-राहुल का अर्ध शतक,  स्कोर 82/2

- लंच के बाद खेल शुरु। राहुल के साथ हैं  कप्तान विराट कोहली।

- पहले सैशन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक़ाबला बराबरी का रहा। पहला विकेट 11 के स्कोर पर गिरने के बाद राहुल और पुजारा ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े लेकिन लंच के पहले आख़िरी ओवर में लॉयन ने अपनी टीम को सफलता दिला दी जिसकी उसे सख़्त ज़रुरत थी।

- इसके साथ ही लंच भी हो गया। राहुल इस समय 48 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें 8 चौक्के शामिल हैं।

- पुजारा को लॉयन ने कैच आउट करवाया, पुजारा ने 17 रन बनाए।

-भारत को एक और झटका, पुजारा आउट,  32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/2

-25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/1, राहुल 47, पुजारा 14 रन

- बॉलिंग में एक और परिवर्तन, ओ कीफ़ की जगह नाथन लॉयन आक्रमण पर

-21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1, राहुल 38, पुजारा 12 रन

- ऑस्ट्रेलिया ने अब आक्रमण पर मिशेल मार्श को लगाया। 

- 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 48/1, राहुल 36, पुजारा 10 रन

- राहुल का कैच छूटा। ओ कीफ़ की बॉल पर राहुल ने ड्राइव किया लेकिन बॉल हवा में रही, हैंड्सकॉंब ने सिली मिडऑफ  पर डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन बॉल छिटक गई।

- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/1, राहुल 29, पुजारा 3 रन

- 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/1, राहुल 25, पुजारा 1 रन

- ओ कीफ़ की बॉल पर राहुल के ख़िलाफ़ lbw की ज़ोरदार अपील लेकिन अंपायर ने ठुकरा दी। बॉल बाए पैड पर लगी और शायद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। कप्तान स्मिथ ने DRS ने नहीं लिया।

- स्टार्क की जगह फिर हैज़लवुड आक्रमण पर

- ओ कीफ़ अपना दूसरा ओवर डाल रहे हैं।  9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/1

- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/1..राहुल 17 पर, पुजारा अभी भी शून्य पर हैं।

-बल्लेबाज़ों को बाउंसर समझ में नहीं आ रही है क्योंकि बॉल कभी ऊपर कभी नीचे रह रही है।

-5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1

- राहुल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा ने अभी खाता नहीं खोला है।

-4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1

- भारत ने गंवाया पहला विकेट. मुकुंद को स्टार्क ने किया lbw। खाता बी नहीं कोल पाए। भारत का स्कोर 11/1

- हैज़लवुड का मैडन ओवर। ज्यादातर बॉलें ऑफ स्टंप के बाहर खिलाईं। दूसरे ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 10 बिना नुकसान के।

- दूसरे छोर से ब़ल हैज़लवुड के हाथ में और सामने अभिनव

- पहले ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 10 बिना नुकसान के। राहुल ने ओवर की शरुआत चौक्के से और समाप्ति भी चौक्के से की।

-राहुल ने पहली ही बॉल पर चौक्का लगाया। बॉल ऊपर थी और राहुल ने शानदार ड्राइव लगाया

- भारत के लिए राहुल के साथ अभिनव मुकुंद पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मिशेल स्टार्क के हाथ में है बॉल 

- अभनिव की साढ़े पांच साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पुणे टेस्ट में उन्होंने दो कैच छोड़े थे और अब उनके पास खुद को साबित करने का मौक़ा है।

टीमें

भारत: केएल राहुल,  चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान ), अंजिक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, अभिनव मुकुंद, करूण नायर।

आस्ट्रेलिया: मैट रेनशॉ, डेविड वार्नर, शान मार्श, स्टीव स्मिथ (कप्तान ), पीटर हैंड्सकाम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्टीव ओकीफी।

Latest Cricket News