ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। जिसमें अपनी विस्फोटक शतकीय पारी से भारत को 10 विकेट से पहले वनडे मैच में हराने के बाद अब डेविड वॉर्नर ने कप्तान विराट कोहली के आगे एक मांग रखी है। वॉर्नर का कहना है कि वो कप्तान कोहली के साथ डिनर करना चाहते है।
दरअसल, वॉर्नर ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाईसी सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "भारत में दोबारा आकर खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूँ। मैं पिछले कुछ समय से यहाँ पर आकर एकदिवसीय क्रिकेट नहीं खेल पाया था। जो हमारी टीम ने यहाँ पर पिछली सीरीज खेली थी। उसे मैंने टीवी पर देखा था, उसी सीरीज के बाद हमने अपनी वापसी की थी। अब यहाँ वापस आकर एकदिवसीय क्रिकेट खेलना बहुत खास होगा। यहाँ पर फैन्स बहुत ज्यादा अच्छे हैं। यहाँ खेलना ऐसे हैं जैसे हम अपने घर में ही खेल रहे हैं।"
दूसरी तरफ टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा, "आप यहाँ पर सीरीज खेलने पर रोमांचित होकर खेलते हैं। दोनों टीमों में बहुत अच्छा मुकाबला होता है। उनके पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं। बुमराह वापस आ गये हैं। उनकी टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है। वो लोग श्रीलंका के खिलाफ बहुत अच्छा खेलें हैं। बहुत अच्छा मुकाबला होने वाला है। इंतजार कर रहा हूँ की मुझे विराट कोहली कल डिनर के लिए बुलाएँगे। मैं अपने फोन को लेकर उनका इतंजार रहा हूँ।"
इतना ही नहीं पिछले दिनों अपनी बेटी और विराट कोहली के बीच लगाव पर बोलते हुए डेविड वार्नर ने कहा, "कुछ वजह से वो विराट कोहली को टीवी पर खेलते हुए देख रही थी। उसके बाद वो अगले दिन विराट कोहली की तरह खेलना चाहती थी। उसने मुझे खेलते देखा और कई लोगो को भी लेकिन उसने बोला की मुझे विराट बनना है। मैं विराट के बारें में क्या बोलूं, वो बहुत अच्छे से मुकाबला करता है। उन्होंने उसके लिए ट्वीट किया है। हम दोनों मैदान पर ही मानसिक रूप से बड़े हुए हैं। मैदान के बाहर मिलने पर हम एक दूसरे को देखकर मुस्कराते हैं। जोकि बहुत अच्छा है।”
बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। जिसके बाद अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
Latest Cricket News