A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड से एक कदम दूर कोहली, क्या दूसरे वनडे में रच पाएंगे इतिहास?

Ind vs Aus : सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड से एक कदम दूर कोहली, क्या दूसरे वनडे में रच पाएंगे इतिहास?

कोहली राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में एक शतक जमा देते हैं तो वो घरेलु मैदानों में शतक मारने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे।

Virat Kohli and Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Virat Kohli and Sachin Tendulkar

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शतक मारकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे। जबकि सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया को जीत दिलाकर वो वापसी भी कराना चाहेंगे। ऐसे में अगर कोहली राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में एक शतक जमा देते हैं तो वो घरेलु मैदानों में शतक मारने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। 

दरअसल वनडे में 49 शतक जमाने वाले तेंदुलकर ने भारत में 20 शतक जमाए हैं। कोहली अभी तक अपने घर में 19 शतक जमा चुके हैं। कोहली जब से खेल रहे हैं तब से लगातार रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसे में अगर वो दूसरे वनडे मैच में शतक जमाते हैं तो इस मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ इस मुकाम को हासिल कर लेंगे। 

गौरतलब है की पहले वनडे मैच में विराट कोहली नंबर चार पर खेलने उतरे थे। जिस पर कोहली का रिकॉर्ड हमेशा खराब रहा था। इस बार भी वो सिर्फ 16 रन बनाकर एडम ज़ैम्पा का शिकार बने। इसलिए कोहली को अगर विराट पारी खेलनी है तो अपने स्थान नंबर 3 पर आना चाहिए और शानदार पारी खेलकर टीम की जीत के साथ इस रिकॉर्ड पर भी मुहर लगानी चाहिए। 

बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए वनडे मैच में 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में 17 जनवरी को खेला जाएगा। ऐसे में अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो कोहली का बल्ला चलना टीम के लिए बहुत जरुरी है। 

Latest Cricket News