मीरपुर, बांग्लादेश: बारिश से भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच बुरी तरह प्रभावित हुआ था और बग़ैर किसी नतीजे के समाप्त हो गया था लेकिन वन डे सिरीज़ के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अतिरिक्त दिन का प्रावधान रखा है।
दोनों देशों के बीच पहला वन डे आज शुरु हो रहा है।
बारिश की वजह से टेस्ट की तरह तीन मैचों की वन डे सिरीज़ का भी भी मज़ा किरकिरा न हो इसके लिए अतिरिक्त दिन तो रखा गया है लेकिन फिर भी वर्षा की स्तिथि में लागू होने वाले नियम अपनी जगह रहेंगे।
वर्षा से अगर सिर्फ़ 60 मिनट के लिए खेल रुकता है तो ओवर में कोई कटौती नहीं की जाएगी लेकिन अगर खेल में वर्षा से एक घंटे से ज़्यादा की रुकावट आती है तो ओवर कम किए जाएंगे और डगवर्थ लुइस नियम लागू किया जाएगा।
अगर किसी वजह से उस दिन मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो खेल अगले दिन वहीं से शुरु होगा जहां ख़त्म हुआ था।
Latest Cricket News