राजकोट: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए मैच के पहले दिन बुधवार को चार विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मोइन अली 99 और बेन स्टोक्स 19 रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दिन के पहले सत्र में एलिस्टर कुक (21), हसीब हमीद (31) और बेन डकेट (13) के रूप में तीन विकेट गंवा दिए थे।लेकिन दूसरे सत्र में जोए रूट (124) और मोइन ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। शतक पूरा करने के बाद रूट तीसरे सत्र में उमेश यादव का शिकार बने।
उन्होंने अपनी पारी में 180 गेंदें खेलते हुए 11 चौके एवं एक छक्का लगाया। शतक से एक रन दूर मोइन अब तक 192 गेंदें खेल चुके हैं और नौ चौके लगा चुके हैं। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा और उमेश को एक-एक विकेट मिला है।
Latest Cricket News