चेन्नई। कप्तान जोए रूट (218) के करियर के पांचवें दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 555 रन बना लिए। स्टंप्स के डोमिनिक बैस 84 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 और जैक लीच 28 गेंदों पर एक चौके के सहारे छह रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट लिए अब तक 30 रनों की साझेदारी हुई है। भारत की ओर से इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शाहबाज नदीम को दो-दो विकेट मिले हैं। इंग्लैंड की ओर से रूट ने 377 गेंदों पर 19 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा बेन स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 82, ओली पोप ने 34, जोस बटलर ने 30, रोरी बर्न्स ने 33 और डॉमिनीक सिब्ले ने 87 रन बनाए।
दोनों टीम इस प्रकार हैं :-
भारत:- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, शार्दुल ठाकुर।
इंग्लैंड:- जो रूट (कप्तान), ज़ैक क्रॉली, डोमिनिक सिबली, रोरी बर्न्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फ़ॉक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, डोमिनिक बेस, जैक लीच, ऑली स्टोन।
Latest Cricket News