1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नागपुर टी-20: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

नागपुर टी-20: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

Yuvraj, Ravindra and Virat | AP Photo- India TV Hindi
Yuvraj, Ravindra and Virat | AP Photo

नागपुर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर इस मैच में जीत हासिल कर वापसी करने पर होगी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वर्तमान में इंग्लैंड 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने कानपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में मेजबान टीम को 7 विकेट से हराया था। इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। लियाम प्लंकेट के स्थान पर टीम में लियाम डॉसन को शामिल किया गया है। भारतीय टीम में भी एक बदलाव किया गया है। परवेज रसूल के स्थान पर अमित मिश्रा मैदान पर उतरेंगे, वहीं ऋषभ पंत को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड टीम: इयॉन मोर्गन (कप्तान), जो रूट, जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, लियाम डॉसन, क्रिस जोर्डन, आदिल राशिद और टाइमल मिल्स।

Latest Cricket News