A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज अब अतीत की बात, वनडे बिल्कुल अलग: ल्यूक रोंची

टेस्ट सीरीज अब अतीत की बात, वनडे बिल्कुल अलग: ल्यूक रोंची

टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हारने के बावजूद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने शनिवार को कहा कि वनडे क्रिकेट में उनकी टीम बिल्कुल अलग होगी और उनकी टीम इस फॉर्मैट में अपने मौजूदा बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए इस लंबे दौरे का जीत के साथ अंत करना...

Luke Ronchi | AP File Photo- India TV Hindi
Luke Ronchi | AP File Photo

धर्मशाला: टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हारने के बावजूद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने शनिवार को कहा कि वनडे क्रिकेट में उनकी टीम बिल्कुल अलग होगी और उनकी टीम इस फॉर्मैट में अपने मौजूदा बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए इस लंबे दौरे का जीत के साथ अंत करना चाहेगी। 

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया लेकिन रोंची ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में अपनी टीम को प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा, ‘यह बिल्कुल अलग फॉर्मैट है जिसमें बिल्कुल अलग तरह की क्रिकेट खेली जाएगी। हमने हाल ही में इस फॉर्मैट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट अब अतीत की बात है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। हमारा फोकस अब वनडे सीरीज पर है।’ 

उन्होंने कहा, ‘हमारी वनडे टीम अच्छी है और यदि हम अपने वनडे फॉर्म को कायम रख सके तो यह सीरीज दिलचस्प होगी। हम टेस्ट सीरीज में अच्छा नहीं खेल सके लेकिन वनडे में हम इसकी भरपाई की कोशिश करेंगे। हम इस लंबे दौरे का जीत के साथ अंत करना चाहेंगे।’

Latest Cricket News