A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind Vs NZ: वनडे टीम में रैना की वापसी, जडेजा, अश्विन, शमी को आराम

Ind Vs NZ: वनडे टीम में रैना की वापसी, जडेजा, अश्विन, शमी को आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

Suresh Raina | PTI- India TV Hindi
Suresh Raina | PTI

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा हाल ही में गठित सीनियर चयन समिति, जिसमें मुख्य चयनकर्ता पूर्व भारतीय विकेटकीपर एमएसके प्रसाद हैं, के द्वारा चुनी गई पहली टीम है।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस टीम में बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना वापसी हुई है जबकि रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। मंदीप सिंह, केदार जाधव को भी टीम में जगह मिली है। 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, जयंत यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, अमित मिश्रा, धवल कुलकर्णी, केदार जाधव, मंदीप सिंह।

Latest Cricket News