भारत बनाम विंडीज, दूसरा टेस्ट: मैच शुरु होने से पहले बीमार हुए विव रिचर्ड्स, स्ट्रेचर से ले जाया गया बाहर
भारत बनाम विंडीज, दूसरा टेस्ट: मैच शुरु होने से पहले बीमार हुए विव रिचर्ड्स, स्ट्रेचर से ले जाया गया बाहर
Bhasha
Published : Aug 30, 2019 08:43 pm IST, Updated : Aug 30, 2019 08:48 pm IST
रिचडर्स आधिकारिक प्रसारक सोनी के साथ मैच से पहले और बाद में विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने मैच से पूर्व शो के दौरान बेचैनी की शिकायत की।
Image Source : GETTY IMAGESविव रिचर्ड्स
किंगस्टन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व विश्लेषण के सीधे प्रसारण के दौरान सर विवियन रिचडर्स बीमार हो गए। रिचडर्स आधिकारिक प्रसारक सोनी के साथ मैच से पहले और बाद में विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने मैच से पूर्व शो के दौरान बेचैनी की शिकायत की।
मैदान पर स्ट्रेचर लाया गया लेकिन वह दो वालंटियर की मदद से बाहर चले गए। उनके स्वास्थ्य के बारे में आगे जानकारी नहीं मिल सकी है।