1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराया

इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराया

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड को 475 रनों का टारगेट दिया था। भारत की ओर से आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड को बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

Ashwin- India TV Hindi
Image Source : PTI Ashwin

इंदौर: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड को 475 रनों का टारगेट दिया था। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 153 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड को बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाजों को आउट किया। अश्विन को "मैन ऑफ द मैच" और "मैन ऑफ द सीरीज" का खिताब दिया गया।

इसके पहले चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 101 रन की मदद से भारत ने सिरीज़ के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के बाद 216 पर पारी घोषित कर दी और इस तरह न्यूज़ीलैंड के सामने 475 का विशाल लक्ष्य रख दिया है। भारत ने लंच के बाद कप्तान कोहली का विकेट खोया जिन्होंने 17 रन बनाए।

​देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुजारा ने लंच के बाद 50 के अपने निजी स्कोर के आगे खेलना शुरु किया और आते ही शॉट लगाने लगे। उन्होंने 148 बॉल पर 101 रन बनाए जिसमें 9 चौक्के शामिल हैं। ये पुजारा का 11वां शतक है और इस सिरीज़ में उन्होंने तीन अर्ध शतक भी लगाए हैं।

इसके पहले भारत ने आज सुबह कल के स्कोर 18 से आगे अपनी दूसरी पारी की शरुआत की। उम्मीद थी कि भारत आज तेज़ी से रन बनाकर न्यूज़ीलैंड को जल्द से जल्द बैटिंग करने का मौक़ा दे सके लेकिन 34 के स्कोर पर मुरली रन आउट हो गए. इसके बाद गंभीर आए जो कल चोट की वजह से रिटायर हो गए थे।

Latest Cricket News