नई दिल्ली: दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद एकबार फिर भारतीय क्रिकेट टीम नए उत्साह से लबरेज है। वहीं भारत की इस शानदार जीत पर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने कहा कि इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को देना होगा।
उन्होंने कहा कि चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल का प्रदर्शन भी बढ़िया रहा लेकिन इस मैच को भारत की झोली में डालने श्रेय गेंदबाजों को जाता है। अश्विन का जवाब नहीं वहीं जडेजा और उमेश यादव की धारदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टिक नहीं पाए।
वहीं जब टीम की कमियों के सवाल पर चेतन शर्मा ने कहा कि जीत सारी कमियों को छिपा देती है। उन्होंने कहा कि अब टीम पर दबाव बढ़ गया है। अगले मैचों में भी टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
Latest Cricket News