A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, पंड्या की हुई एंट्री

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, पंड्या की हुई एंट्री

इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और उनकी टीम ने बुधवार की दोपहर मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की।

Virat Kohli | Source AP- India TV Hindi
Virat Kohli | Source AP

मुंबई: इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और उनकी टीम ने बुधवार की दोपहर मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। इस टीम में हार्दिक पंड्या की सरप्राइज एंट्री हुई है जबकि कमान विराट कोहली के ही हाथ में है।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हार्दिक पंड्या को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पांड्या के अलावा इशांत शर्मा और गौतम गंभीर भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। गौतम गंभीर ने हाल ही में खत्म हुई न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया था। चोट के कारण इस टीम में शिखर धवन और लोकेश राहुल को एंट्री नहीं मिली है।

रोहित शर्मा अभी भी जांघ की चोट से जूझ रहे हैं इसलिए उन्हें भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें 6 से 8 सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। टीम में सबसे पड़े सरप्राइज के रूप में हार्दिक पंड्या की एंट्री हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में पंड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया था और शायद उन्हें उसी का इनाम मिला है।

टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, हार्दिक पंड्या, गौतम गंभीर, जयंत यादव, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जाडेजा, रिद्धिमान साहा और करुण नायर।

Latest Cricket News