A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाहर ट्रेनिंग करने से पहले बीसीसीआई के फैसले का इंतजार करेंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी

बाहर ट्रेनिंग करने से पहले बीसीसीआई के फैसले का इंतजार करेंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी

कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से क्रिकेट बंद है और कई तरह की सीरीज एवं टूर्नामेंट्स स्थगित कर दिए गए हैं।

Indian cricket team, BCCI, training - India TV Hindi
Image Source : BCCI Indian cricket team

सरकार ने बेशक लॉकडाउन में राहत दे दी हो और कुछ खिलाड़ी बाहर ट्रेनिंग भी करने लगे हों लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के अनुबंधित खिलाड़ी मैदान पर ट्रेनिंग करने के लिए बीसीसीआई के फैसले का इंतजार करेंगे।

टीम के एक अनुबंधित खिलाड़ी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि खिलाड़ी बाहर ट्रेनिंग करना चाहते हैं, लेकिन वो ऐसा तभी करेंगे जब उन्हें बीसीसीआई से मंजूरी मिल जाएगी। अभी इस समय खिलाड़ी निक वेब और फिजियो नितिन पटेल द्वारा सुझाए गए फिटनेस रुटीन के मुताबिक ही काम कर रहे हैं।

खिलाड़ी ने कहा, "हम लोग काफी सावधान हैं। हमें अपनी टीम के सपोर्ट स्टाफ पर भरोसा है और हम उनके मार्गदर्शन के हिसाब से काम कर रहे हैं। जब प्रक्रिया बदलने का सही समय होगा वह हमें इस बारे में बता देंगे और हम प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करेंगे। इस समय जरूरी है कि हम धैर्य के साथ काम करें क्योंकि जिन स्थितियों ने माहौल बदला है वो आपके नियंत्रण में नहीं है।"

कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से क्रिकेट बंद है और कई तरह की सीरीज एवं टूर्नामेंट्स स्थगित कर दिए गए हैं।

Latest Cricket News