नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफ़ानी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग के अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी में होने वाले भारत-पाक मैच को लेकर किए गए एक ट्वीट के बाद पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट प्रेमियों के बीच सोशल मीडिया पर धमासान शुरु हो गया है।
हुआ यूं कि इंग्लैंच में कुछ दिन पहले अगले साल 1 जून से शुरू होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रोग्राम की घोषणा हुई। प्रोग्राम के मुताबिक भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों टीमों के बीच 4 जून को एजबेस्टन में मैच होगा जिसके हमेशा की तरह रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस पर चुटकी लेते हुए सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, 'अरे वाह भारत और पाकिस्तान मैच में सिर्फ एक साल बचा है। मैं पाकिस्तानी भाइयों से रिक्वेस्ट करूंगा कि वो अपने टीवी सेट्स ना तोड़ें। हार जीत लगी रहती है।'
बस फिर क्या था सहवाग के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तानी फैन्स के कमेंट्स आने लगे और फिर भारतीय फैन्स भी सहवाग के बचाव में कूद पड़े।
एक पाकिस्तीनी फेन ने लिखा, "कप्तान और खिलाड़ियों के घर के शीशे तोड़ने से अच्छा है आदमी अपने घर का टीवी तोड़े।'
एक पाकिस्तीनी फेन ने लिखा, "पाजी अपने ही भारतीय खिलाड़ियों पर पत्थर पेंकने से बेहतर है अपने ही टीवी सेट तोड़ना।'