A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर ODI: अब कप्तान धोनी को करना है बहुत कुछ साबित

इंदौर ODI: अब कप्तान धोनी को करना है बहुत कुछ साबित

इंदौर: अपने कैरियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और लगातार हार का सामना कर रही भारतीय क्रिकेट टीम कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में

इंदौर ODI: अब कप्तान धोनी...- India TV Hindi
इंदौर ODI: अब कप्तान धोनी को करना है बहुत कुछ साबित

इंदौर: अपने कैरियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और लगातार हार का सामना कर रही भारतीय क्रिकेट टीम कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम के मौजूदा दौरे पर भारत ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है । उसे दो टी20 मैचों में पराजय झेलनी पड़ी और कानपुर में पहला वनडे पांच रन से हार गई।

आलोचकों के कोपभाजन बने धोनी के लिये स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है । विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद से यह साल उनके लिये अच्छा नहीं रहा है । आईपीएल फाइनल में हार के बाद बांग्लादेश के हाथों वनडे श्रृंखला और दक्षिण अफ्रीका से टी20 श्रृंखला में मिली हार ने उनके सुनहरे कैरियर में काले अध्याय जोड़ दिये हैं। बतौर बल्लेबाज भी वह अब मैच फिनिशर नजर नहीं आ रहे।

पहले वनडे में उनके पास वापसी का शानदार मौका था लेकिन वह निर्णायक मौके पर वह कमाल नहीं कर सके जो हमेशा करते आये हैं। भारत को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिये थे लेकिन कैप्टन कूल जीत तक नहीं ले जा सके । अपनी 30 गेंद पर 31 रन की पारी में उन्होंने बस एक चौका जड़ा।

टी20 विश्व कप निकट है और ऐसे में धोनी के पास अब अधिक समय नहीं है । कल सभी की नजरें उन पर और उनकी कप्तानी पर होगी।

विराट कोहली, सुरेश रैना पर भी होगा रन बनाने का दबाव, पढ़ें अगले पेज पर

Latest Cricket News