इंदौर: क्रिकेट के इतिहास में यह शायद पहली बार हुआ है कि टेस्ट मैच के पहले दिन पहले औवर की पहली बॉल के बाद ही गेंद बदलनी पड़ी हो।
पहली बार इंदौर में हो रहे सिरीज़ के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। बॉल थी ट्रेंट बोल्ट के हाथ में और सामने थे मुरली विजय। विजय ने डिफेंसिव शॉट खेला जिसे बोल्ट ने ही फील्ड किया लेकिन देखा कि बॉल की सिलाई ही उधड़ गई. अंपायर ने बॉल का मुआयना किया और नयी बॉल मंगवाई।
फिलहाल ये नहीं पता चला है कि ये बॉल ही ख़राब थी या फिर पिच ने ख़राब कर दी। आपको बता दें कि काफी 1997 में यहां भारत और श्रीलंका के बीच वनडे था जिसे कतीन ओवर के बाद ही रद्द करना पड़ा क्योंकि पिच उखड़ने लगी थी और बल्लेबाज़ों को चोट लगने का ख़तरा हो गया था।
Latest Cricket News