1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा झटका, 2 अभ्यास मैचों से बाहर हुए पृथ्वी शॉ

न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा झटका, 2 अभ्यास मैचों से बाहर हुए पृथ्वी शॉ

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले दो अभ्यास मैचों में इंडिया-ए की ओर से नहीं खेलेंगे। शॉ को चोट के कारण इस सीरीज से हटना पड़ा है।

INDIA A- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा झटका, 2 अभ्यास मैचों से बाहर हुए पृथ्वी शाॉ

मुंबई| सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले दो अभ्यास मैचों में इंडिया-ए की ओर से नहीं खेलेंगे। शॉ को चोट के कारण इस सीरीज से हटना पड़ा है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले वनडे और चार दिवसीय मैचों में उनकी भागीदारी को लेकर बाद में फैसला लिया जाएगा।

बीसीसीआई ने कहा कि पृथ्वी को मुंबई और कर्नाटक के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान तीन जनवरी को फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लग गई थी। पृथ्वी इस समय बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहेबिलिटेशन कर रहे हैं। पृथ्वी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया था।

Latest Cricket News