1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान भारत-पाक श्रृंखला की बहाली के पक्ष में

इमरान भारत-पाक श्रृंखला की बहाली के पक्ष में

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला होनी चाहिए। ​स्थानीय संस्थाओं के चुनावों

Imran Khan has said that India Pak test series is good for...- India TV Hindi
Imran Khan has said that India Pak test series is good for both the countries

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला होनी चाहिए।

​स्थानीय संस्थाओं के चुनावों के संदर्भ में यहां आये इमरान ने कहा, द्विपक्षीय क्रिकेट से दोनों देशों को फायदा होगा क्योंकि एक दूसरे के खिलाफ खेलने से दबाव की परिस्थितियों को अच्छी तरह से झेलने वाले खिलाडि़यों को तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच मैचों में नियमित तौर पर खेलना विशेषकर दोनों देशों की युवा पीढ़ी के लिये महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें क्रिकेटर के रूप में खुद का विकास करने में मदद मिलेगी।

​भारत के खिलाफ कई मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी कर चुके इमरान ने कहा कि राजनीतिक तनाव को क्रिकेट में नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा, दोनों देशों को क्रिकेट को राजनीति से अलग रखने की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच विश्व क्रिकेट में हमेशा से दर्शकों के लिये आकर्षण का केंद्र रहा है।

Latest Cricket News